विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एम्स एमएससी नर्सिंग परीक्षा में बिलासपुर की मुस्कान ठाकुर ने लहराया परचम, हासिल की 87वीं रैंक

Published: Fri, 28 Aug 2026 04:05 PM (IST)

घुमारवीं उपमंडल की मुस्कान ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 87वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मुस्कान ठाकुर ने एम्स की एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में हासिल की 87वीं रैंक।

मुस्कान ठाकुर ने एम्स की एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में हासिल की 87वीं रैंक।

HighLights

  1. मुस्कान ठाकुर ने एम्स एमएससी नर्सिंग परीक्षा में 87वीं रैंक पाई

  2. घुमारवीं की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन किया

  3. एम्स ऋषिकेश में एमएससी नर्सिंग (न्यूरोसाइंस) में प्रवेश मिला

संवाद सहयोगी, बम्म। घुमारवीं उपमंडल की लद्दा पंचायत के अंतर्गत खनसरा गांव की बेटी मुस्कान ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा पास कर माता-पिता के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मुस्कान ने इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में 87वीं रैंक हासिल की है। पिता सुनील कुमार ने बताया कि मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा से प्राप्त की।

इसके बाद मुस्कान ने चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा हासिल की तथा बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से वर्ष 2021 से 2025 तक पूरी की। पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत का परिणाम रहा कि बेटी राष्ट्रीय स्तर की एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पाई।

प्रवेश परीक्षा में देशभर से करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। मुस्कान ने चयनित कुल 200 छात्रों में 87वीं रैंक प्राप्त कर एम्स ऋषिकेश में एमएससी नर्सिंग (न्यूरोसाइंस) में प्रवेश हासिल किया है।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुस्कान की इस सफलता पर स्वजनों, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।