झंडूता में सेरी कल्चर के चार सेंटर खोले जाएंगे : कटवाल
झंडूता विधानसभा के विधायक जीतराम कटवाल ने ग्राम पंचायत गेहड़वीं के बरसंड गांव में मन की बात में भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 5 सौ लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बैरी मियां तथा ग्राम पंचायत जांगला के लोगों की
संवाद सहयोगी, झंडूता : झंडूता विधानसभा के विधायक जीतराम कटवाल ने ग्राम पंचायत गेहड़वीं के बरसंड गांव में मन की बात में भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 के लगभग लोग उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत बैरी मियां तथा ग्राम पंचायत जांगला के लोगों की समस्याएं सुनी तथा लोगों को शीघ्र ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता में सेरी कल्चर के चार सेंटर खोले जाएंगे। वर्तमान सरकार द्वारा कोकून का रेट 934 रुपये प्रति किलो ग्राम निर्धारित किया गया है तथा इस योजना में दो करोड़ 56 लाख रुपये विधान क्षेत्र झंडूता के लिए प्रावधान किया गया है। इसका लाभ इस क्षेत्र के कोकून पालकों को मिलेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा कृष्ण चंदेल, पंचायत समिति सदस्य अमर नाथ, मंडल विस्तारक संपत, निदेशक हिमफेड दलजीत ¨सह, उपाध्यक्ष मंड़ल झंडूता मुलतान, प्रवक्ता मंडल हुकम ¨सह, प्रधान ग्राम पंचायत जांगला किशोरी लाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य बली राम नड्डा, मतदान अध्यक्ष जमाई, कर्म चंद, मतदान अध्यक्ष सलासी संधुर ¨सह तथा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।