बड़गाम पंचायत में 90 लोगों को स्वास्थ्य जांचा गया
ग्राम पंचायत बड़गाम में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत कई लोगों का स्व
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 06:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बरठीं : ग्राम पंचायत बड़गाम में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत कई लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। डॉक्टर रविकांत डोगरा, फार्मासिस्ट शशि और लैब तकनीशियन कल्पना ने करीब 90 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। डॉक्टर डोगरा ने बताया कि ज्यादा मरीज जोड़ों के दर्द, एलर्जी व बुखार के आए। मरीजों के टेस्ट किए गए और दवाएं भी दी गई। उधर, पंचायत प्रधान नेहा चंदेल ने बताया कि यह सेवा सरकार का सराहनीय कदम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें