मधुपाल को युवा इंटक जिला अध्यक्ष पद की कमान
इंटक अध्यक्ष जिला बिलासपुर रूप सिंह ठाकुर ने मधुपाल धीमान का नाम युवा इंटक प्रधान के लिए अनुमोदित किया था। प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने मधुपाल धीमान को बिलासपुर जिले का युवा इंटक अध्यक्ष बनाने की अधीसूचना जारी कर दी
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : इंटक अध्यक्ष जिला बिलासपुर रूप सिंह ठाकुर ने मधुपाल धीमान का नाम युवा इंटक प्रधान पद के लिए अनुमोदित किया था। प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने मधुपाल धीमान को बिलासपुर जिले का युवा इंटक अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इंटक सचिव प्रेम लाल भाटिया ने बताया कि मधुपाल धीमान चार वर्ष से जिला इंटक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निर्माण मजदूरों को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं और वर्तमान में जिला इंटक की कार्यकारणी में उपप्रधान के पद पर भी कार्यरत हैं। मधुपाल धीमान मल्यावर ग्राम पंचायत के प्रधान भी हैं। मधुपाल धीमान को जिला बिलासपुर का युवा इंटक का अध्यक्ष बनाने पर रूप सिंह ठाकुर इंटक अध्यक्ष बिलासपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल, महासचिव जगतार सिंह बैंस, सरदार रूप सिंह, रमेश कुमार, उप प्रधान चैन सिंह सुमन, बुद्धि राम बैंस, सचिव जगदीश कुमार, महिला इंटक अध्यक्षा पूनम शर्मा ने राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी, प्रदेश इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष यश पाल ठाकुर, प्रदेश इंटक महासचिव सीता राम सैनी, जगत राम शर्मा और ठाकुर दास शर्मा का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।