धूमल, सत्ती को हराया अब अनुराग की बारी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा जनता धूमल सत्ती के बाद अनुराग ठाकुर को हराएगी।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा हिमाचल में भाजपा के चारों सांसदों के प्रति जनता में भारी रोष है। सांसद अनुराग ठाकुर इस कार्यकाल में जनता से अलग थलग होकर रह गए हैं। उनका अधिकतर समय जनता से दूर बीता है। अब आखिर में डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में उन्हें जनता के बीच अपने किए का अहसास हो गया है। ऐसा ही हाल बाकी सांसदों का का है।
उन्होंने कहा पहले सुजानपुर हलके में कांग्रेस के ही विधायक राजेंद्र राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराया। जनता ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती को हराया और अब अनुराग ठाकुर की बारी है। राठौर यहां जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जिला कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे। राठौर ने कहा पार्टी में एकता देखने को मिल रही है। अब बंद कमरों में चु¨नदा लोगों की बैठकें नहीं होंगी। वह ऐसे बंद कमरों की चिटकनी खुद खोलेंगे ताकि कांग्रेस से ऐसी वजहों के कारण विरक्त हुए कार्यकर्ता व नेता अपनी भागेदारी बढ़ाएं बशर्ते इनके इरादे पार्टी हित में बिल्कुल साफ हों। प्रदेश इकाई में ज्यादा परिर्वतन नहीं करेंगे। आंशिक बदलाव की जरूरत हुई तो किया जाएगा। शर्तों के साथ किसी को भी पार्टी में नहीं लिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व सांसद अनुराग ठाकुर बताएं पिछले वर्ष जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स का शिलान्यास कर दिया था तो उन्होंने काम शुरू क्यों नहीं करवाया? भाजपा ने पिछला शिलान्यास भी चुनाव से ऐन पहले किया था और इस बार भी भूमि पूजन लोकसभा चुनाव से ऐन पहले करके दोनों नेता जनता को सिर्फ वोट के लिए गुमराह कर रहे हैं। हकीकत यह है एम्स पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ¨सह का निर्णय था। यूपीए सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय विश्वविद्यालय, आइआइएम, चार मेडिकल कॉलेज आदि खोले गए थे। एम्स लंबे समय तक नड्डा व धूमल की कथित लड़ाई के बीच फंसा रहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह से एम्स की स्थापना के लिए करीब चार वर्ष पहले कोठीपुरा में जमीन की मंजूरी दिला दी थी।