किसान संघ ने सदस्यता प्रमुख किए नियुक्त
संवाद सहयोगी झंडूता भारतीय किसान संघ की जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष पीआर संख्यान की
संवाद सहयोगी, झंडूता : भारतीय किसान संघ की जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष पीआर संख्यान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम पवार उपस्थित रहे।
बैठक में 2021 से 2024 के सदस्यता अभियान के लिए सदस्यता प्रमुख नियुक्त किए गए। जिला के प्रमुख पीआर संख्यान तथा सह प्रमुख लेखराम कौंडल होंगे। झंडूता खंड के प्रमुख सत्यपाल वर्मा, सहप्रमुख जरनैल सिंह, अमर सिंह ठाकुर, घुमारवीं खंड के प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा, सहप्रमुख बचित्र सिंह, बलवीर चौहान, सदर खंड से बाबूराम प्रमुख, अतुल भारद्वाज और देवीराज सहप्रमुख होंगे। श्री नयना देवी का रणजीत सिंह को प्रमुख बनाया गया। बैठक में बलबीर सिंह, दौलत राम चौहान, सत्यपाल वर्मा, देवी राम वर्मा, कर्म चंद चंदेल, अतुल भारद्वाज, लेखराम कौंडल मौजूद रहे।