Move to Jagran APP

कमलेंद्र कश्यप अध्यक्ष व कमल गौतम बने उपाध्यक्ष

भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ नगर परिषद बिलासपुर में काबिज हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 09:17 PM (IST)
कमलेंद्र कश्यप अध्यक्ष व कमल गौतम बने उपाध्यक्ष
कमलेंद्र कश्यप अध्यक्ष व कमल गौतम बने उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ नगर परिषद बिलासपुर में काबिज हो गई। पार्टी ने कांग्रेस से भाजपा में लाए गए वरिष्ठ नेता कमलेंद्र कश्यप को नगर परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी समर्थित दूसरी बार पार्षद चुने गए कमल गौतम को उपाध्यक्ष चुना है। पिछले दिनों विधायक सुभाष ठाकुर के निर्णय को भाजपा समर्थित पार्षदों ने अमलीजामा पहनाया है।

loksabha election banner

जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने बताया कि नगर परिषद पर काबिज होने के लिए कांग्रेस नेता कमलेंद्र कश्यप को भाजपा में शामिल किया था। इसका पार्टी को फायदा हुआ। पार्टी ने वादे के मुताबिक कमलेंद्र कश्यप को नगर परिषद अध्यक्ष बनाया। सभी पार्षदों ने इस मामले में सहमति व्यक्त की। इसके बाद कमल गौतम को उपाध्यक्ष बनाया गया।

भाजपा चाहती तो जातिगत संतुलन बनाए रखने के लिए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी को हराने वाली समर्थित पार्षद नरेश देवी को उपाध्यक्ष पद पर बिठा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया। पार्टी ने आंतरिक संतुलन बनाए रखने को वरीयता दी। सूत्र बताते हैं कि कमलेंद्र कश्यप को भाजपा ने अध्यक्ष पद की कुर्सी दे दी, जो बनती भी थी। कमलेंद्र कश्यप ब्राह्मण समुदाय से हैं। कमल गौतम भी ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह नयनादेवी के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा के करीबी रिश्तेदार भी हैं। वह अपने वार्ड से दो बार और उनकी पत्नी एक बार चुनाव जीती है। उन्हें उपाध्यक्ष पद पर बिठाने के पीछे यह पात्रता बनती थी। वह जीते पार्षदों में कमलेंद्र के बाद वरिष्ठ माने जाते हैं। उन्हें उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने आंतरिक संतुलन बनाए रखा लेकिन जातिगत संतुलन बनाने में विफल रही। अगर वार्ड एक से जीती पार्षद नरेश देवी को पार्टी उपाध्यक्ष पद पर बिठाती तो राजनीतिक गलियारों में यह बात जरूर होती कि पार्टी ने अनुसूचित जाति की महिला को उपाध्यक्ष पद पर बिठाया। ऐसा न होने से यह बात पार्टी के विरोध में गई है, क्योंकि नरेश देवी ने भी कांग्रेस समर्थित पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी को चुनाव में हराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.