चुनाव की रणनीतियों पर करें काम : कटवाल
उपमंडल झंडूता के भाजपा कार्यालय में स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल की अध्यक्षता में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकरता एकजुटता के साथ आगामी लोकसभा चुनावों पर बनाई गई रणनीतियों पे कार्य करें ताकि हम अपने चुनावी क्षेत्र से भाजपा के सांसद उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को बहुत बड़ी विजय दिलाने में अपना बड़ा योगदान दें जिससे हम एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देख सकें । इस अवसर पर भाजपा झंडूता मंडलाध्यक्ष सुभाष मनहांस मण्डल महामंत्री दिनेश चंदेल जिला उपाध्यक्ष इंदर सिंह चंदेल मण्डल उपाध्यक्ष रशम सिंह चंदेल सचिव राजेश कुमार रमेश धीमान कर्म सिंह बी डी सी सदस्य अजय कुमार ठाकुर लेख राम कौंडल कुंजू राम किशोरी लाल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज चंदेल आदि मौजूद रहे ।
संवाद सहयोगी, झंडूता : उपमंडल झंडूता के भाजपा कार्यालय में विधायक जीत राम कटवाल की अध्यक्षता में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता के साथ चुनाव रणनीतियों पर कार्य करें। इस अवसर पर भाजपा झंडूता मंडलाध्यक्ष सुभाष मनहास, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल, जिला उपाध्यक्ष इंदर सिंह चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष रशम सिंह चंदेल, सचिव राजेश कुमार, रमेश धीमान, कर्म सिंह, बीडीसी सदस्य अजय कुमार ठाकुर, लेख राम कौंडल, कुंजू राम, किशोरी लाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज चंदेल आदि मौजूद रहे।