Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: पन्ना प्रमुख सम्मेलन से चुनावी शंखनाद करेंगे नड्डा, प्रदेश का राजनीति को साधने का रहेगा प्रयास

    पन्ना प्रमुख सम्मेलन से प्रदेश में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा का चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके लिए वो सुबह 11 बजे लुहणू मैदान में पहुंचेंगे जहां वो 11 हजार पन्ना प्रमुखों को संबोधित करेंगे। साथ ही वो बिलासपुर से प्रदेश की राजनीति को साधने का प्रयास भी करेंगे। पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए जिला भाजपा ने विभिन्न 12 कमेटियां बनाई हैं।

    By munish ghariya Edited By: Deepak Saxena Updated: Tue, 07 May 2024 11:45 PM (IST)
    Hero Image
    पन्ना प्रमुख सम्मेलन से चुनावी शंखनाद करेंगे नड्डा (फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपनी कर्मभूमि बिलासपुर से पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बहाने प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। जेपी नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को ज्यादा से ज्यादा बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला भाजपा ने चारों विधानसभा क्षेत्रों का पन्ना प्रमुख सम्मेलन एक साथ करवाने का निर्णय लिया है, ताकि चुनावी बेला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं को रूबरू करवाया जा सके।

    जिला भाजपा ने बनाई 12 कमेटियां

    जेपी नड्डा सुबह 11 बजे लुहणू मैदान में पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर उनका स्वागत करेंगे। पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए जिला भाजपा ने विभिन्न 12 कमेटियां बनाई हैं। सम्मेलन की तैयारियों की कमान बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल के पास है।

    ये भी पढ़ें: Shimla News: राष्ट्रपति मुर्मु ने जाना रिज की प्रतिमाओं का इतिहास, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे पुलिस जवान

    11 हजार पन्ना प्रमुखों का करेंगे मार्गदर्शन

    जेपी नड्डा सम्मेलन में करीब 11 हजार पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। जिला के कुल 427 बूथों से पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुदेश ठाकुर ने बताया बिलासपुर का पन्ना प्रमुख सम्मेलन पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है।

    ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 'गर्मियों के मौसम में मजा लेने के लिए मुंबई से आई हीरोइन', विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर साधा निशाना