Move to Jagran APP

आप नेताओं को डराने का काम कर रहे नड्डा व अनुराग : बलदेव

हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलदेव राज ने भाजपा के नेताओ ंपर आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2022 08:08 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2022 08:08 PM (IST)
आप नेताओं को डराने का काम कर रहे नड्डा व अनुराग : बलदेव
आप नेताओं को डराने का काम कर रहे नड्डा व अनुराग : बलदेव

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलदेव राज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर आप नेताओं को डराने धमकाने का आरोप लगाया है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ जा रहा है, इससे भाजपा के नेता बौखलाए नजर आ रहे हैं। दिल्ली से जो भी नेता हिमाचल प्रदेश में आते हैं, उन पर झूठे मुकद्दमे दर्ज कर फंसाया जा रहा है। उनके खिलाफ षडयंत्र रचे जा रहे हैं। भाजपा ने पहले हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन को झूठे मामले में फंसाया और जब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश में आए तो उन्हें भी झूठे मामले में फंसाया गया।

prime article banner

बिलासपुर स्थित विश्रामगृह में मंगलवार को आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव राज ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के नेता अब भी आएंगे और भाजपा की झूठी कार्रवाई से आम आदमी पार्टी के नेता घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 25 अगस्त को ऊना में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली होगी। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिर से आ रहे हैं।

------------

सही समय पर सही फैसला लेगी जनता : सुधीर

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : विधानसभा क्षेत्र झंडूता के आम आदमी पार्टी के युवा नेता इंजीनियर सुधीर कुमार सुमन ने भाजपा पर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाजपा सबसे डरपोक पार्टी साबित हो रही है। भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करने के बजाय ईडी और सीबीआइ जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। सुधीर ने भाजपा को चेताया कि प्रदेश की जनता बुद्धिमान हैं और राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग करने वाले सारे षड्यंत्रों के बारे में जानती है, जनता समय आने पर सही निर्णय करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.