जरनैल ¨सह बने सवर्ण मंच के प्रधान
झंडूता उपमंडल के तहत आने वाले ठाकुर द्वारा में सवर्ण मंच का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जरनैल ¨सह को प्रधान चुना गया
संवाद सहयोगी, झंडूता : ठाकुरद्वारा मंदिर झंडूता परिसर में रविवार को सवर्ण मंच का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जरनैल ¨सह को प्रधान चुना गया। इसके अलावा बिशनदास कौशल को महासचिव, बिशन दास गौतम को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी बनाने के लिए प्रधान व महासचिव को अधिकृत किया गया। बैठक में एससी-एसटी कानून पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। चर्चा में सभी उपस्थित लोगों ने इस कानून का एकमत से विरोध किया और सरकार से इस कानून को तुरंत प्रभाव से रद करने या इसमें सर्वोच्च न्यायालय के अनुरूप संशोधन करने की मांग की। बैठक में नरेश सोहर प्रधान सवर्ण एकता मंच, प्रेमलाल योगेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, सत्यपाल वर्मा, रोशन लाल खजुरिया, प्रकाश चंदेल, लेख राम कौंडल, सुभाष वर्मा, ठाकुर गौतम, सुरेश कुमार, निर्मल शर्मा, रामेश्वर कौशल, सतपाल वर्मा, राम मनोहर लाल शर्मा, कौशल्या देवी, मंगला देवी, सुनीता देवी, कमलेश कुमारी, सीमा देवी, नीलम कुमारी उपस्थित रहे।