बास्केटबॉल मैदान बिलासपुर में 26 लगेगा रक्तदान शिविर
महृषि वेद व्यास जी को समर्पित व्यास उत्सव मेला का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम से किया जाएगा। व्यास उत्सव मेले में इस वर्ष व्यास रक्तदाता समिति
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 03:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : महर्षि वेद व्यास को समर्पित व्यास उत्सव मेला का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम से किया जाएगा। मेले में इस वर्ष व्यास रक्तदाता समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष कर्ण चंदेल ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 26 जनवरी को बास्केटबॉल मैदान बिलासपुर में किया जाएगा। शिविर सुबह 11 से तीन बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें