इंद्र सिंह ठाकुर को अध्यक्ष पद की कमान
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बिलासपुर जिला इकाई का गठन रविवार
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बिलासपुर जिला इकाई का गठन रविवार को हुआ। इसमें ब्लॉक इकाइयों के साथ ही विभिन्न विभागीय संगठनों के कुल 108 सदस्यों ने भाग लिया।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को एनजीओ भवन में चुनाव अधिकारी अर¨वद मोदगिल व मिलाप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इंद्र ¨सह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। रवि शर्मा को महासचिव, विनोद भारद्वाज को अतिरिक्त महासचिव, धर्म ¨सह वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। घुमारवीं से तिलकराज शर्मा, स्वारघाट से रूपलाल ठाकुर, झंडूता से राजेश शर्मा, शहरी यूनिट से रतन ठाकुर व जुखाला से प्रेमलाल ठाकुर उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव में पूर्व कर्मचारी नेताओं रामलाल शर्मा, केश पठानिया, जगतराम शर्मा, राम ¨सह व बिशनदास ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया।