विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल-पंजाब सीमा पर गरामोड़ा में फिर हंगामा, ट्रक यूनियन ने टोल प्लाजा पर किया जोरदार प्रदर्शन

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 04 Jun 2026 02:20 PM (IST)

हिमाचल-पंजाब सीमा पर गरामोड़ा टोल प्लाजा पर ट्रक यूनियन ने स्थानीय कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें नौकरी से निकालने ...और पढ़ें

गरामोड़ा टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे ट्रक यूनियन के पदाधिकारी। जागरण

गरामोड़ा टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे ट्रक यूनियन के पदाधिकारी। जागरण

HighLights

  1. गरामोड़ा टोल प्लाजा पर ट्रक यूनियन का प्रदर्शन।

  2. स्थानीय कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप।

  3. हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने की मांग।

जागरण टीम, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर वीरवार को भी हंगामा हुआ। बुधवार को खालसा टैक्स वसूलने को लेकर खूब बवाल हुआ। वीरवार निहंग सिक्खों ने सीमा पर कोई विवाद नहीं किया। गरामोड़ा में आज एक और विवाद उत्पन्न हो गया। दरअसल कीरतपुर-नेरचौक ट्रक यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह ने गरामोड़ा टोल प्लाजा पर टोल अधिकारियों द्वारा स्थानीय कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

सड़क पर बैठकर जताया विरोध

धरने के दौरान ट्रक यूनियन के सदस्यों और स्थानीय टोल कर्मियों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया और टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन प्रधान बलवीर सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा पर काम कर रहे स्थानीय कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कर्मचारियों को बहाल न किया तो आंदोलन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है, इन्हें तुरंत वापस बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर नहीं रखा गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यूनियन ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और समस्या का समाधान जल्द निकालने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: पंजाब सीमा पर हिमाचल की गाड़ियों से अवैध वसूली, निहंग सिखों ने लगाया 'खालसा टैक्स नाका'; सुक्खू सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें: पंजाब के पर्यटकों ने HRTC बस के ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, कार से टक्कर होने पर हंगामा; पुलिस के सामने गाली-गलौज