सिहड़ा स्कूल की छात्राएं जिलास्तरीय खेलों के लिए चयनित
राजकीय उच्च पाठशाला सिहड़ा की छात्राओं ने अंडर-19 खंड स्तरीय
संवाद सहयोगी, बिलासपुर :
राजकीय उच्च पाठशाला सिहड़ा की छात्राओं ने अंडर-19 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खो-खो में भी छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल में हुए सादे समारोह में होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूप लाल ठाकुर ने बच्चों की इस खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेटियां किसी से भी पीछे नहीं है। हर स्पर्धा में बेटियां पुरुष वर्ग को कड़ी चुनौतियां दे रही हैं। राजकीय उच्च पाठशाला सिहड़ा के मुख्याध्यापक पवन कुमार और शारीरिक शिक्षा शिक्षक हंसराज शर्मा ने सभी छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। एसएमसी प्रधान हीरा लाल, सदस्य विनोद कुमार, हेमराज ठाकुर भी खुशी जताई। पीटीई हंसराज शर्मा ने बताया कि स्कूल की सात छात्राओं का चयन घुमारवीं में होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।