एलआइसी ने अभिकर्ताओं को सम्मानित किया
एलआइसी ने हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी बिलासपुर में स्थित एलआइसी शाखा ने अि
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : एलआइसी ने हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी बिलासपुर में स्थित एलआइसी शाखा ने अभिकर्ता दिवस मनाया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राकेश ठाकुर मुख्यातिथि थे। उन्होंने इस मौके पर वरिष्ठ व मेधावी अभिकर्ताओ को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विश्व में तीन अक्षरों एलआइसी से विख्यात एलआइसी बीमा के क्षेत्र में देश में नबंर एक पर विराजमान है। पूरे देश में इस वक्त 2048 शाखाओं में 11 लाख 48 हजार आठ सौ ग्यारह अभिकर्ता और एक लाख ग्यारह हजार नौ सौ उन्नासी कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। अभिकर्ता निगम का मजबूत स्तंभ है। हर वर्ष सात सितंबर को पूरे भारत वर्ष में अभिकर्ता दिवस मनाया जाता है। इसके लिए अभिकर्ताओं की मेहनत और अधिकारियों का कुशल मार्गदर्शन बधाई का पात्र है। शाखा के दक्ष अभिकर्ताओं को अब इससे भी ज्यादा अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। इस दौरान 12 सितंबर को लांच होने वाली जीवन शांति एक आकर्षक पेंशन योजना बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अभिकर्ता, भीम ¨सह, रेखा, विनोद, पुनीत शर्मा, दलीप ¨सह ठाकुर, राकेश ठाकुर, लेख राज वर्मा, रमेश वर्मा, मदनलाल शर्मा व सुरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।