विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal First Robotic Lab: बच्‍चों के लिए अब विज्ञान पढ़ना होगा आसान, हिमाचल के इस जिले में बनेगी पहली रोबोटिक लैब

By Agency Edited By: Himani Sharma
Published: Thu, 08 Feb 2024 04:02 PM (IST)

Himachal First Robotic Lab प्रदेश में पहली रोबोटिक लैब स्‍थापित होने जा रही है। डीआइईटी को 20 लाख रुपयों की ...और पढ़ें

हिमाचल के इस जिले में बनेगी पहली रोबोटिक लैब (फाइल फोटो)
हिमाचल के इस जिले में बनेगी पहली रोबोटिक लैब (फाइल फोटो)

पीटीआई, बिलासपुर। Himachal First Robotic Lab: हिमाचल प्रदेश के पहली रोबोटिक लैब बिलासपुर में स्‍थापित की जाएगी। यह लैब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के जुखाला केंद्र में खोली जाएगी। एक आधिकारिक बयान में इस‍ बात की पुष्टि की गई है।

पहले चरण में जारी हुई 20 लाख की राशि

जानकारी के अनुसार पहले चरण में डीआइईटी को 20 लाख रुपयों की राशि को मंजूरी मिल गई है। वर्चुअल लैब के साथ-साथ अन्य इंस्टॉलेशन भी जल्द किए जाएंगे। इससे स्‍कूली बच्‍चे आसानी से विज्ञान से संबंधित विषयों की भी पढ़ाई कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल की सैर पर अब और आएगा मजा, एडवेंचर एक्टिविटिज का होगा भरपूर डोज; अब ये गतिविधि हुई शुरू, नियम भी होंगे तैयार

इससे पहले बिलासपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश की पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्थापित हुई है। इसके बाद अब जुखाला में DIET में राज्य की पहली रोबोटिक प्रयोगशाला की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

अन्‍य लोगों के लिए भी खुली रहेगी लैब

शैक्षिक भ्रमण पर आने वाले स्कूली बच्चों के अलावा यह लैब अन्य लोगों के लिए भी खुली रहेगी। जानकारी के अनुसार एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान केंद्र पहले ही DIET, जुखाला में स्थापित किया जा चुका है। साथ ही विज्ञान में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: स्वर्ग की अनुभूति और हर तरफ प्रकाश देखकर बह गई आंसुओं की धारा, अयोध्या में श्री राम के अलावा कुछ नहीं दिखा