भूस्खलन की चपेट में हैंडपंप, लोग पानी के लिए तरसे
भराड़ी में हैंडपंप के भूस्खलन की चपेट में आने से लोग पानी के लिए तरस गए हैं। बरसात के बाद हैंडपंप का आधा हिस्सा भूमि कटाव की भेंट चढ़ चुका है।
By Edited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 01:28 PM (IST)
भराड़ी, जेएनएन। ग्राम पंचायत भराड़ी के दालोटा खिल में हैंडपंप के भूस्खलन की चपेट में आने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। गांव के करीब 15 परिवार इस हैंडपंप पर आश्रित हैं। पिछली बरसात के बाद हैंडपंप का आधा हिस्सा भूमि कटाव की भेंट चढ़ चुका है। इस कारण उचित स्थान न होने से लोगों को पानी भरने के लिए दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर कई बार डंगा लगाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। स्थानीय लोगों बंता राम, धर्मचंद, ब्रह्मादास, मदनलाल, चंपा देवी, सत्या देवी, लता देवी, चुन्नीलाल, प्रकाश चंद, बंती देवी, श्याम शर्मा ने सरकार व विभाग से इस हैंडपंप के साथ डंगा लगाकर इस चालू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक वर्ष से इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उधर, आइपीएच विभाग के सहायक अभियंता बी एल डोगरा ने कहा कि उनके ध्यान में अभी समस्या आई है। जल्द इसका समाधान कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें