मकड़ी गांव में बेटी का महत्व बताया
भराड़ी सर्कल की सलाओं पंचायत के अंतर्गत मकड़ी गांव में मातृ शिशु बैठक का आयोजन पंचायत प्रधान सुलक्षणा पठानिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम आयोजक वृत पर्यवेक्षक धर्मेंद्र ¨सह ठाकुर ने
संवाद सहयोगी, बम्म : भराड़ी सर्कल की सलाओं पंचायत के अंतर्गत मकड़ी गांव में मातृ-शिशु बैठक का आयोजन पंचायत प्रधान सुलक्षणा पठानिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम आयोजक वृत्त पर्यवेक्षक धर्मेद्र ¨सह ठाकुर ने महिलाओं को भ्रूण हत्या, समाज में लड़कियों के महत्व तथा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में लड़कियों को हर क्षेत्र में लड़कों के समान दर्जा देने के लिए भी उपस्थित सभी महिलाओं को जागरूक किया।
इस मौके पर पंचायत उपप्रधान पंकज शर्मा, वार्ड मेंबर फूलां देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रोमिला देवी, शबनम, अंजना, विमला देवी, रोशनी, संतोष, ग्रामीणों में लेखराम, अशोक आदि के साथ-साथ गांव की महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।