पिपलू से गांव बम्म तक पक्की होगी सड़क : गर्ग
संवाद सहयोगी घुमारवी खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने
संवाद सहयोगी, घुमारवी : खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर नई राजनीतिक व प्रशासनिक संस्कृति को स्थापित किया है। इसी कार्य संस्कृति के चलते आज सरकार सीधे लोगों की समस्याओं को जनमंच के माध्यम से सुनने का अनूठा प्रयास प्रारंभ किया है।
सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम के कारण प्रदेश के लोगों को अब समस्याओं के समाधान को जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के कार्यालयों के चक्करों से न केवल छुटकारा मिला है बल्कि जनमंच में सीधे पहुंचकर आम आदमी की समस्याएं सुनी जाती है। राजिन्द्र गर्ग रविवार को घुमारवीं विस क्षेत्र की पंचायत बम्म में जन समस्याएं सुनने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर संपर्क सडक पिपलू से गांव बम्म को बेहतर बनाने के लिए जल्द प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश देते हुए इसे पक्का करने की स्वीकृति प्रदान की। पंचायत के वार्ड नंबर-चार में पेयजल समस्या को भी जल्द हल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्य रास्ते में पुली निर्माण की भी घोषणा की तथा कहा इसका जल्द निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने आदर्श युवक मंडल बम्म को विभिन्न गतिविधियों के संचालन को 25 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले पंचायत प्रधान अंजना गौतम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा पंचायत की विभिन्न समस्याओं को रखा। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, पंचायत प्रधान अंजना गौतम, उपप्रधान बेसरी राम, युवक मंडल प्रधान मुनीष व राकेश, महिला मंडल प्रधान सुनीता देवी, महिला मोर्चा की रक्षा कपिल, कमलेश, ब्रह्मी देवी, कमलेश आदि मौजूद रहे।