खरकड़ी पंचायतघर से कंप्यूटर, लैपटॉप व सामान चोरी
स्वारघाट पंचायत की सचिव डयूटी पर पहुंची तो उन्होंने पंचायत घर का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद पंचायत प्रधान को सूचित किया गया। पंचायत प्रधान ने नयनादेवी पुलिस चौकी को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच स्वारघाट विकास खंड के तहत आने वाली खरकडी पंचायत घर के ताले तोडकर अज्ञात लोगों ने भीतर से कंप्यूटर लैपटॉप आदि चुरा लिया है।के बाद इस संबंध में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर गए हुए हेड कांस्टेबल महिद्र सिंह पटियाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायत घर के ताले तोडे गए हैं। मौके पर जाकर देखा तो लैपटॉप कंप्यूटर व एलईडी आदि सभी इलेक्ट्रानिक सामान चोरी करके अज्ञात चोर गिरोह के लोग ले गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संवाद सहयोगी, स्वारघाट : खरकड़ी पंचायतघर में चोरी होने का समाचार मिला है। पता चला है कि पंचायत की सचिव शनिवार को जब ड्यूटी पर पहुंची तो उन्होंने पंचायतघर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद पंचायत प्रधान को सूचित किया। पंचायत प्रधान द्वारा नयनादेवी पुलिस चौकी को सूचित करने पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच की। इस दौरान पाया गया कि खरकड़ी पंचायतघर के ताले तोड़कर अज्ञात लोगों ने भीतर से कंप्यूटर, लैपटॉप आदि चुरा लिया है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हेड कांस्टेबल महिद्र सिंह पटियाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायतघर के ताले तोड़े गए हैं। मौके पर जाकर देखा तो लैपटॉप, कंप्यूटर व एलईडी आदि सभी इलेक्ट्रानिक सामान गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।