धाड़ता में भूमि विवाद पर दो परिवारों में खूनी संघर्ष
थाना घुमारवीं के तहत हरलोग क्षेत्र के धाड़ता गांव में शुक्रवार देरशाम जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। जमीन से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर उलझे परिवारों के कई सदस्यों को चोटें लगी है। दोनों ही पक्षों के दो सदस्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, घुमारवीं/बिलासपुर : थाना घुमारवीं के तहत हरलोग क्षेत्र के धाड़ता गांव में शुक्रवार देर सायं भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। जमीन से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर उलझे परिवारों के कई सदस्यों को चोटें लगी हैं। दोनों ही पक्षों के दो सदस्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को देरशाम धाड़ता गांव के दो परिवार जमीन के विवाद के चलते उलझ गए। पहले तो दोनों परिवारों में फसल की बिजाई के लिए ट्रैक्टर ले जाने को लेकर शुरू हुई बहस हाथापाई तक पहुंच गई। इसी हाथापाई में ही दोनों परिवारों के सदस्यों को चोटें लगी हैं। लड़ाई के दौरान लात-घूसों से दोनों ही पक्षों के दो सदस्य लहुलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर लड़ाई शांत करवाई। इसके बाद पुलिस को इस मामले के बारे सूचित किया गया।
पुलिस ने शिकायतकर्ता शिव राम और दूसरे पक्ष बृज लाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। एसपी बिलासपुर अशोक शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में लड़ाई चल रही है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।