नशे में हुड़दंग मचाने पर व्यक्ति हिरासत में लिया
नादौन उपमंडल की कलूर पंचायत के गांव कलूर में पुलिस ने नशे में हुड़
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 07:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन उपमंडल की कलूर पंचायत के गांव कलूर में पुलिस ने नशे में हुड़दंग मचाते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। विनोद सागर पुत्र विद्या सागर शराब ने नशे में धुत होकर काफी हुड़दंग मचा रहा था। वह परिजनों से गाली गलौच व मारपीट कर रहा था। सभी के समझाने पर वह नहीं माना तो उसकी पत्नी रेणुका चौधरी ने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माना तो उसे हिरासत में ले लिया। एसएचओ महेन्द्र ¨सह परमार ने बताया कि आरोपित को उसकी पत्नी की शिकायत पर हिरासत में लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें