तथ्यहीन बयानबाजी कर गुमराह कर रहे रामलाल : रणधीर शर्मा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं नयनादेवी के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने प
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं नयनादेवी के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर पर तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूर्व मंत्री चुनाव जीतने के बाद बावजूद इतनी परेशानी में क्यों है, यह समझ से परे है। बौखलाहट में आधारहीन बयानबाजी कर जनता में हंसी का पात्र बन रहे हैं। पूर्व मंत्री द्वारा बस्सी की फैक्टरी में सांझेधारी की बात कही गई है, उसमे बिल्कुल सच्चाई नहीं हैं। यदि वह इस बात को साबित कर दें तो वह राजनीति छोड़ देंगे। अन्यथा पूर्व मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। रणधीर शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री कांग्रेस सरकार के समय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रहते हुए भाजपा से संबंधित प्रधानों वाली पंचायतों की कई बार जांच करवा चुके है। कहीं कोई अनिमियता नहीं निकली लेकिन आज फिर उन्हीं पंचायतों में गड़बड़ी की बात कर रहे हैं। पूर्व मंत्री द्वारा विधानसभा वाले लेटर पैड को लेकर आपत्ति भी समझ से परे है, क्योंकि जब उस पर पूर्व सदस्य लिखा है तो फिर क्या गलत है।