प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ना चिंता का विषय : रामलाल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हिमाचल सरकार में पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से राम लाल ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जो बेरोजगारी की दर बढ़ रही है वह गम्भीर चिता का विषय है। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में बेरोजगारी दर 1
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जो बेरोजगारी की दर बढ़ रही है वह गंभीर चिता का विषय है। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत के करीब होना यह इशारा करता है कि प्रदेश की हालत दयनीय होने वाली है।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटक राज्य माना जाता है हिमाचल प्रदेश का पर्यटन सीजन इस बार धराशायी हो चुका है। एक तो पहले ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था पहले ही मंदी के दौर से गुजर रही थी उसके ऊपर कोविड 19 की वजह से जो पर्यटक सीजन को धक्का लगा है उससे बहुत से लोग बेरोजगार हो गए हैं।
ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश को बाहरी राज्यों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग जैसे चंडीगढ़ से मनाली हो या चंडीगढ़ से किन्नौर हो या पठानकोट से चंबा हो या धर्मशाला से पठानकोट हो या फिर चंडीगढ़ से धर्मशाला सभी पर ढाबा व्यवसाय को गहरा धक्का लगा है। इनके बारे में भी प्रदेश सरकार को गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। इसके अलावा सभी बेरोजगारों के बारे में सरकार को कुछ करने की जरूरत है।