चार्जशीट से परिणाम भुगतने को तैयार रहे कांग्रेस
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि उनकी सरकार ने बदले की भावना से काम नहीं करने का निश्चय किया था लेकिन विपक्ष में कांग्रेस के नेताओं को अगर यह मंजूर नहीं तो वे चार्जशीट लेकर आएं। उनके पास एक साल की होगी लेकिन भाजपा सरकार के पास कांग्रेस की पांच साल की है। उस चार्जशीट के हिसाब से कांग्रेस परिणाम भुगतने को तैयार रहे। वह झंडूत्ता हल्के में अलग अलग विकास की योजनाओं के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा उनकी सरकार ने बदले की भावना से काम नहीं करने का निश्चय किया है। कांग्रेस नेताओं को यह मंजूर नहीं तो चार्जशीट लेकर आएं। उनके पास एक साल की चार्जशीट है तो भाजपा भाजपा सरकार के पास कांग्रेस की पांच साल की है। इसके हिसाब से वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। मुख्यमंत्री झंडूता हलके में विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कांग्रेस नेता उनका माखौल उड़ाते थे। भाजपा सरकार चलाते उन्हें एक वर्ष होने वाला है तो उनकी बोलती बंद हो गई है। भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो अपने कार्यकर्ताओं को भीड़ में पहचान कर बड़ी जिम्मेदारियां देता है, खुद वह इसके उदाहरण हैं। केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश सरकार दोगुनी ताकत के साथ काम कर रही है। प्रदेश की जनता को विकास के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में सरकार बनाने के लिए हिमाचल की चारों सीटें जीतकर देने के लिए आगे आना होगा। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा वीरभद्र ¨सह ने बिलासपुर में विकास के सभी मामलों को अटकाने की कोशिश की लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तमाम उपलब्धियां जिले की झोली में डाली हैं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व विधायक जीत राम कटवाल ने भी संबोधित किया।
सिक्कों से तोलने पर सीएम की चुटकी, घाटे में रहा
संवाद सहयोगी, झंडूता : विधायक जीतराम कटवाल ने मुख्यमंत्री को सिक्कों से तोला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा उनका भार कम है इसलिए वह आज घाटे में रहे। उन्होंने झंडूता की जनता का आभार जताया और कहा यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी।