Move to Jagran APP

नवनियुक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष किरण शर्मा का किया स्वागत

संवाद सहयोगी बिलासपुर लाडली फाउंडेशन के नवनियुक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष किरण शर्मा का लाडली

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:32 PM (IST)
नवनियुक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष किरण शर्मा का किया स्वागत
नवनियुक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष किरण शर्मा का किया स्वागत

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : लाडली फाउंडेशन के नवनियुक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष किरण शर्मा का लाडली फाउंडेशन कार्यालय में पहुंचने पर पदाधिकारियों ने हार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सदर की अध्यक्ष रीना ठाकुर ने बताया कि किरण शर्मा कई वर्ष से प्रदेश की प्रमुख हमारी संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए सक्रिय हैं।

prime article banner

इस दौरान अपने संबोधन में किरण शर्मा ने कहा कि लोगों को जगाने के लिए महिलाओं का जागृत होना जरूरी है। एक बार जब वह अपना कदम उठा लेती है, परिवार आगे बढ़ता है, गांव आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होता है।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रीना ठाकुर, महासचिव कमला शर्मा, रेनबो स्टार क्लब की पदाधिकारी नेहा वर्मा, अनीता शर्मा इत्यादि विशेष रूप से मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.