लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक बिलासपुर के परिधि गृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष मुल्ख राज प्रेमी ने की। बैठक में सदर विधायक सुभाष ठाकुर तथा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुल्ख राज प्रेमी ने मोर्चा के पदाधिकारियों को
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक बिलासपुर के परिधि गृह में नवनियुक्त अध्यक्ष मुल्खराज प्रेमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदर विधायक सुभाष ठाकुर तथा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल भी उपस्थित रहे। मुल्खराज प्रेमी ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा ने भाजपा की सशक्त सरकार बनाने में अहम योगदान दिया है वैसे ही अपेक्षा केंद्र में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार केवल पांच वर्षों के लिए नहीं है। अभी तो ऐसे ईमानदार नेता की आवश्यकता देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए लंबे समय तक है। मिशन रिपीट के लिए दोगुनी ऊर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। मोर्चा के अध्यक्ष ने एक बूथ 10 अनुसूचित जाति सदस्य योजना में पांच विस्तार मंडल से नियुक्त करना, मंडल के अभ्यास वर्ग एवं जिला के अभ्यास वर्ग को जल्दी आयोजित करने का संकल्प पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष ने लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नितिन कुमार, उपाध्यक्ष एमआर दड़ौच, दिनेश कुमार, सचिव बिट्टू, राजकुमारी, प्रवक्ता अजय चौहान, कार्यालय मंत्री प्रदीप कश्यप, बाबू राम कश्यप, जिला अध्यक्ष राकेश डोगरा, अजय, कबीर, कृष्ण पाल, सूरम ¨सह, केवल ¨सह उपस्थित रहे।