नड्डा के आगमन को सौंपी जिम्मेदारी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिलासपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक सुभाष ठाकुर ने पार्टी के कार्यालय में बैठकर सुना तथा इसके बाद उन्होंने 7 अक्टूबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन को लेकर बैठक में चर्चा
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बिलासपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक सुभाष ठाकुर ने पार्टी के कार्यालय में सुना। इसके बाद उन्होंने सात अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रस्तावित आगमन को लेकर चर्चा की।
सुभाष ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है और उनके आगमन को लेकर बिलासपुर कार्यकर्ता कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। उनके स्वागत को लेकर अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्था देखने के लिए चयनित किया गया है। इसके तहत स्टेज की व्यवस्था की जिम्मेदारी सुदेश ठाकुर को दी गई है। जल की व्यवस्था नंदलाल चौधरी देखेंगे, ट्रैफिक और परिवहन की व्यवस्था नोपल गुप्ता, मीडिया की व्यवस्था आशीष ढिल्लों देखेंगे। आवास की व्यवस्था चमन गुप्ता जबकि साज सज्जा की व्यवस्था भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विकास भारद्वाज और शहरी इकाई के अध्यक्ष सुनील राणा देखेंगे। बैठक में स्वतंत्र संख्यान, पार्षद कृष्ण लाल उपाध्याय, पार्षद नरेंद्र पंडित, पार्षद चमन गुप्ता, पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष आशीष, संतोष भारद्वाज और मुनीर अख्तर लाली, स्वदेश ठाकुर और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।