वाजपेयी की याद में किया जाएगा कविता पाठ
भाजपा मंडल घुमारवीं रविवार को मिलन पैलेस घुमारवीं में पूर्व प्रधानम
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 04:08 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 04:08 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भराड़ी : भाजपा मंडल घुमारवीं रविवार को मिलन पैलेस घुमारवीं में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की याद में कविता पाठ का आयोजन करेगा। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी महेंद्र रत्वान ने कहा कि कार्यक्रम में वाजपेयी की कविताओं का पाठ किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति या भाजपा कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्व पर कविता पढ़ सकता है। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग व कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वह 11 बजे मिलन पैलेस में पहुंचकर वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करें। कार्यक्रम में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग उपस्थित रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें