Move to Jagran APP

विधायक गर्ग ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित रही जबकि कांग्रेस ने 60 सालों तक देश को लूटा है। पांच साल के कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी कारण से आज विश्व में भारत की अलग पहचान बनी है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी घोषणाएं कर रही है। देश व प्रदेश के लोग कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। लोग लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत देकर कांग्रेस को करारा जबाव देंगे। विधायक राजेन्द्र गर्ग घुमारवीं चुनाव क्षेत्र की तडौन व बरोटा पंचायत के लिग (बलोटा) रडा डीबला बरोटा करोट छतर कुडी घट सुसनाल व कुडसाय

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 06:41 AM (IST)
विधायक गर्ग ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
विधायक गर्ग ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित रही, जबकि कांग्रेस ने 60 साल तक देश को लूटा है। पांच साल के कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी कारण से विश्व में भारत की अलग पहचान बनी है। कांग्रेस राष्ट्र विरोधी घोषणाएं कर रही है। देश व प्रदेश के लोग कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाले हैं और भाजपा को वोट देकर इसका करारा जवाब देंगे।

loksabha election banner

विधायक राजेंद्र गर्ग घुमारवीं चुनाव क्षेत्र की तडौन व बरोटा पंचायत के लिग (बलोटा), रडा, डीबला, बरोटा, करोट, छतर, कुडी घट, सुसनाल व कुडसाय आदि में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होने कहा केंद्र सरकार ने देश के लोगों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.