कार्यकर्ताओं को दिया पार्टी के प्रति समर्पण का संदेश
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पट्टा बूथ पालक राजेंद्र गर्ग ने अपना परिवार भाजपा परिवार का झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इ
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पट्टा बूथ पालक राजेंद्र गर्ग ने अपना परिवार भाजपा परिवार का झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। केंद्र की मोदी सरकार तथा अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए विकास कार्यो के बल पर हम जनता के बीच जाएंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता लोगों के घरों पर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर तथा छतों पर भाजपा का झंडा लगा रहे हैं। मोदी सरकार के शासनकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों को लाभांवित किया है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर कमल पटियाल, पंकज चंदेल, जगत सिंह, प्रेम सिंह, प्रीतम सिंह, मस्तराम, सुभाष ठाकुर, ईश्वर सिंह, प्रकाश धीमान, शक्ति कुमार, रोशनी देवी, शीला देवी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।