विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में भाई से रंजिश में व्यक्ति ने फूंक डाला परिवार का ट्रक, बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Munish Ghariya Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 05 Sep 2026 05:56 PM (IST)

बिलासपुर में एक व्यक्ति ने भाई से पुरानी रंजिश के चलते परिवार के ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने ...और पढ़ें

बिलासपुर में रंजिश में भाई ने ट्रक जला दिया। प्रतीकात्मक फोटो

बिलासपुर में रंजिश में भाई ने ट्रक जला दिया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. भाई से रंजिश में परिवार का ट्रक जलाया।

  2. बिलासपुर पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह को किया गिरफ्तार।

  3. मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

संवाद सहयोगी, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में व्यक्ति ने भाई से रंजिश में परिवार का ट्रक फूंक डाला। पुलिस थाना सदर बिलासपुर की टीम ने जामली मेन मार्केट में खड़े ट्रक को आग लगाने पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित ने अपने ही परिवार के वाहन को भाई के साथ रंजिश के चलते आग लगाई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। जांच में सामने आए तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बलबंत सिंह निवासी जामली, तहसील सदर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। 

रंजिश में उठाया कदम

प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि उक्त ट्रक परिवार का वाहन था, जिसे परिवार की ओर से आरोपित के एक भाई को चलाने के लिए दिया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपित की अपने भाई के साथ रंजिश चल रही थी और इसी के चलते उसने कथित तौर पर परिवार के ही वाहन को आग लगा दी।

पुलिस खंगाल रही हर पहलू

फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के अन्य कारणों और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका थी या नहीं। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ के साथ मामले में विस्तृत अन्वेषण जारी है। खबर की पुष्टि बिलासपुर एसपी अभिषेक धीमान ने की।

यह भी पढ़ें: शिमला में जानलेवा हुए बंदर: हमले में घायल महिला की 6 दिन बाद IGMC में मौत, पानी की टंकी देखने गई थी छत पर