शिवजोत ने सांस्कृतिक संध्या में नचाए दर्शक
32 वें घुमारवीं महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या प्लाजो फेम शिवजोत के नाम रही। उन्होंने प्लाजो तेरी मेरी टूट जाओ पेग डे मित्रां दा नाम चलदा हाय नी तेरा कोका पटियाला पेग लाडला जट गोली दा कडाका सुनंदा चिट्टे सूट ते दाग पै गए आदि पंजाबी गीतों के माध्यम से दर्शकों को खूब रि
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : 32वें घुमारवीं महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या प्लाजो फेम शिवजोत के नाम रही। प्लाजो तेरी मेरी टूट जाओ पेग डे, मित्रां दा ना चलदा, हाय नी तेरा कोका, पटियाला पेग, लाडला जट गोली दा कडाका सुनंदा, चिट्टे सूट ते दाग पै गए आदि पंजाबी गीतों के माध्यम से दर्शकों को खूब रिझाया। इससे पूर्व सारेगामा फेम पायल ठाकुर ने मेरे रश्के कमर तेरी पहली नजर, दिल मेरा मुफ्त का, मस्त कलंदर, नैना मेरे नैना आदि गीत गाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
इससे पूर्व हंसराज नादौन, असीम म्यूजिकल ग्रुप पालमपुर, रेनू ठाकुर किरण म्यूजिकल ग्रुप, नीतीश राजपूत, रोशनी शर्मा, रवी कौशल, विवेक कुमार, देवेश्वरी, श्वेत कुमार, महिला मंडल बडू, भगवान दास एंड पार्टी, लक्ष्मी ग्रुप बिलासपुर, शिवा इवेंट्स, विमला देवी, वंदना, महिला मंडल खूनगण, अनू कुमारी ,महिला मंडल हटवाड, अभिषेक, अभय, महिला मंडल भपराल, रजत, सार्थक शर्मा आदि लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। पूर्व एसडीएम राजेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। उप मंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र जसवाल, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान, महासचिव राजेश शर्मा, पार्षद राकेश चोपड़ा, रीता सहगल, प्रोमिला रतवान, अमृता शर्मा, अनीता शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, सुमेश चड्ढा, संजय जोशी, राजपाल ठाकुर हरीश उप्पल आदि उपस्थित रहे।