जिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए करें बंबर ठाकुर का सहयोग : राठौर
बिलासपुर पहुंचे पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बंबर ठाकुर मार्गदर्शन में स्वागत किया गया। मारकंड के गांव बरोग में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का स्वागत करने के लिए सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बंबर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मारकंड के गांव बरोग में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का स्वागत करने के लिए सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। जनप्रतिनिधियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने कहा कि बिलासपुर से उन्होंने ऊर्जावान व्यक्तित्व को जिला की कमान सौंपी है। लिहाजा जिले में कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष बंबर ठाकुर का सहयोग करें। घागस, कुड्डी व कंदरौर तथा भगेड़ में भी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को जिले की कमान सौंपे जाने पर बिलासपुर नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी सहित समस्त पार्षदों में शालिनी शर्मा, नंद लाल राही, बिमला देवी, मनोज कुमार, नवीन वर्मा, पूर्व मनोनीत पार्षद नईम मोहम्मद व जमील खान के साथ शहरी कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार टाडू, शशि बाला, कृष्ण लाल शर्मा, जगदीश कौंडल, अश्वनी सुहील, निर्मला राणा व सोबर टाडू आदि ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकिरत ¨सह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ¨सह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है।