बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
महिला एवं बाल विकास झंडूता के वृत गेहडवीं में बाल मेला आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान जांगला प्रधान किशोरी लाल ने की। इसमें वृत गेहड़वीं के 12 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने भाग लिया। इस बाल मेले में बच्चों ने कविता गिद्दा पेंटिग जलेबी रस्सा कसी तीन टांग दौड़ म्यूजिक प्रतियोगिता में भाग लिया। पर्यवेक्षक उषा नड्डा ने उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी
संवाद सहयोगी, झंडूता : महिला एवं बाल विकास झंडूता के वृत गेहडवीं में बाल मेला आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान जांगला प्रधान किशोरी लाल ने की। इसमें वृत गेहड़वीं के 12 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने भाग लिया। इस बाल मेले में बच्चों ने कविता, गिद्दा, पेंटिंग, जलेबी, रस्सा कसी, तीन टांग दौड़, म्यूजिक प्रतियोगिता में भाग लिया। पर्यवेक्षक उषा नड्डा ने उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी तंनयुर का सुर्याश पेंटिग प्रतियोगिता व कविता प्रतियोगिता में प्रथम रहा। जलेबी कूद में आंगनबाड़ी केंद्र चंगर की सिमरन प्रथम रही।
मुख्यातिथि ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को कायम रखने और बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे आयोजन करने चाहिए। इस मौके पर ग्राम पंचायत जांगला के वार्ड सदस्य, महिला मंडल सचिव, सशक्त महिला केंद्रों के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।