चमेल ¨सह को बनाया प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव
श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरकड़ी से सम्बन्ध रखने वाले चमेल ¨सह ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव बनाया गया है। चमेल ¨सह ठाकुर ने नयना देवी विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामलाल ठाकुर व प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास ठाकुर का धन्यवाद
संवाद सहयोगी, स्वारघाट : श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरकड़ी से संबंध रखने वाले चमेल ¨सह ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव बनाया गया है। चमेल ¨सह ठाकुर ने नयना देवी विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामलाल ठाकुर व प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास ठाकुर का धन्यवाद किया है। चमेल ¨सह ठाकुर ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया और अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वे रामलाल ठाकुर, विकास ठाकुर व प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर के आभारी हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाना है जिसके लिए भरपूर कोशिश की जाएगी और जीत सुनिश्चित की जाएगी। चमेल ¨सह ठाकुर छात्र राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वह पिछले करीब दस सालों से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुए उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश युवा कांग्रेस और नयना देवी युवा कांग्रेस में नये रक्त का संचार होगा।