हिमाचल: बिलासपुर में रिश्तों का खून, मामूली विवाद में बड़े भाई और भाभी ने ली छोटे भाई की जान; 4 दिन बाद झील में मिला शव
बिलासपुर के समलेटू गांव में आपसी विवाद के चलते बड़े भाई और भाभी ने छोटे भाई मदन लाल की पत्थर ...और पढ़ें

झंडूता के समलेटू में भाई भाभी ने सिर पर पत्थर मारकर कर दी छोटे भाई की हत्या, झील में फेंका शव।
HighLights
बिलासपुर में बड़े भाई-भाभी ने छोटे भाई की हत्या की।
आपसी विवाद के चलते पत्थर मारकर बेरहमी से जान ली।
साक्ष्य मिटाने के लिए शव को झील में फेंका, आरोपी गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर। बिलासपुर जिले की तहसील झंडूता के तहत आने वाले गांव समलेटू में आपसी विवाद के चलते बड़े भाई और भाभी ने मिलकर अपने ही छोटे भाई के सिर पर पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपितों ने शव को पास की झील में फेंक दिया। मृतक के दूसरे भाई रोशन लाल ने झंडूता पुलिस थाने में मदन लाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
15 सितंबर को मामले में उस वक्त नया मोड़ आया, जब शिकायतकर्ता रोशन लाल ने पुलिस को 11 सितंबर की रात हुए खूनी संघर्ष की जानकारी दी। उसने बताया कि 11 सितंबर को मदन लाल का अपने बड़े भाई बिशन दास (45) और भाभी रानो देवी (38) के साथ झगड़ा हुआ था।
कहासुनी इतनी बढ़ी कि बिशन दास और रानो देवी ने मदन लाल के सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने जब दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
प्रारंभिक जांच में आरोपितों ने स्वीकार किया कि मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद वे शव को घसीटकर चांगरू नामक स्थान पर ले गए और झील में फेंक दिया।
बुधवार को घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। झील में मदन लाल के शव को बरामद करने के लिए गोताखोरों की मदद से सघन खोज अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की है।
