सांसद से माफी मांगे पूर्व विधायक : भाजयुमों
भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर के जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता विकास भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर, खेल प्रकोष्ठ सह सं
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर के जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता विकास भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर, खेल प्रकोष्ठ सह संयोजक विनोद कुमार, सतीश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष सतेंदर चंदेल, रोहित ठाकुर, ¨रकू चौधरी, पंकज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा जो पिछले दिनों से तुच्छ और झूठ की राजनीति पूर्व विधायक बंबर ठाकुर जगह-जगह पर सांसद अनुराग ठाकुर के पुतले जला रहे हैं। उनकी युवा मोर्चा कड़ी ¨नदा करता है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपने कार्यकाल को शायद भूल चुके हैं। उनके कार्यकाल में ही बिलासपुर अस्पताल की दयनीय स्थिति थी। वहां पर कोई भी डॉक्टर नहीं आता था। लेकिन आज सदर विधायक सुभाष ठाकुर के प्रयासों से बिलासपुर अस्पताल में सारे के सारे डॉक्टर हैं। युवा मोर्चा जिला महामंत्री राकेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को सांसद अनुराग ठाकुर से माफी मांगनी चाहिए। अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पूर्ण रूप से विकास कराया है।