Move to Jagran APP

महिलाओं को स्वस्थ आहार की जानकारी

सिविल अस्पताल घुमारवीं में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह के आदेशानुसार खंड की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आशा कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मातृ स्नेह परिकाष्ठा व शिशु एवं बच्चों की आहार पूर्ति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण करवाया गया। डॉ सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:18 AM (IST)
महिलाओं को स्वस्थ आहार की जानकारी
महिलाओं को स्वस्थ आहार की जानकारी

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : सिविल अस्पताल घुमारवीं में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह की अगुवाई में स्वस्थ आहार की जानकारी दी गई। खंड की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं,आशा कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मातृ स्नेह परिकाष्ठा व शिशु एवं बच्चों की आहार पूर्ति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण करवाया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल व सोनिका कपूर ने दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में गर्भावस्था के दौरान दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वास्थ्य जांच, तथा गर्भवती महिला को दिए जाने वाले आहार संबंधित व प्रसव के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान करवाने और स्तनपान करवाने से बच्चे को और माँ को क्या लाभ है तथा शिशु को छह माह तक केवल मां का ही दूध पिलाना और कुछ न देना छह माह के बाद स्तनपान के साथ पूरक आहार शुरू करना और बच्चे को दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखना तथा बच्चों के बीच ने अंतर रखने के लिए गर्भनिरोधक के अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने बताया कि यह तीन दिन का प्रशिक्षण खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं के आदेशानुसार खंड की 25 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, 139 आशा कार्यकर्ताओं और 332 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.