संस्कार संस्था का अधिवेशन 13 को
घुमारवीं की अग्रणी समाजसेवी संस्कार संस्था की बैठक मिलन पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अमृत लाल कतना ने की। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने वर्षभर की गतिविधियों पर चर्चा की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि 13 अप्रैल को कृष्णा पैलेस बड्डू में सुबह साढे दस बजे संस्था का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा जिसमें
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : घुमारवीं की अग्रणी समाजसेवी संस्कार संस्था की बैठक मिलन पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अमृत लाल कतना ने की। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने वर्षभर की गतिविधियों पर चर्चा की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि 13 अप्रैल को कृष्णा पैलेस बड्डू में सुबह साढे़ दस बजे संस्था का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जिसमें संस्था द्वारा वर्षभर किए गए कार्यो का लेखा जोखा रखा जाएगा। इसके साथ ही आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यो की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। इस मौके पर महासचिव राजेंद्र, अनिल धर्माणी, रामस्वरूप सामा, संदीप, डॉ. पुष्पराज, रितेश, तिलक राज, देवदत, दलेल सिंह, प्रवीण कुमार, बाबू लाल धर्माणी, राजेश सामा इत्यादि मौजूद रहे। संस्थापक संस्कार सोसायटी महेंद्र धर्माणी ने कहा संस्था इस वर्ष भी सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।