परनाल में रैली निकाल किया लोगों को जागरूक
संवाद सहयोगी, बम्म : कुपोषण अभियान के तहत स्वच्छता उप केंद्र परनाल से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक
संवाद सहयोगी, बम्म : कुपोषण अभियान के तहत स्वच्छता उप केंद्र परनाल से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी तक आंगनबाड़ी के बच्चों ने उपप्रधान देशराज चंदेल के साथ रैली निकाली। इसके माध्यम से लोगों को डेंगू और स्क्रब टायफस के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। जन जन तक यह संदेश दिया गया कि घर घर अलख जगाएं और कुपोषण को दूर भगाएं। हाथ धोएंगे साबुन से रोग मिटेंगे जीवन से, फल सब्जियां खूब खाओ जीवन को स्वस्थ बनाओ के नारे लगाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बच्चों ने सभी को जागरुक किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण कुमारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर इंदुमती, वार्ड मेंबर तारादेवी, बृजबाला, बीडीसी सदस्य उर्मिला कौशल, सुनीता देवी, आशा वर्कर उषा, प्रोमिला, प्यारो देवी आदि कई लो मौजूद रहे।