नोआ की महिला व देलग के व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ
सदर उपमंडल के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार रात को दो लोग
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 09:03 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 09:03 PM (IST)
जागरण टीम, बरमाणा/कोठीपुरा : सदर उपमंडल के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार रात को दो लोगों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर पर पुलिस ने इन मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के नोआ निवासी अंजू ने अज्ञात कारणों से कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे जिला अस्प्ताल के ट्रामा सेंटर में देर रात बाद बारह बजे के बाद पहुंचाया गया। दूसरा मामला गांव देलग का है। यहां के संजय कुमार ने भी शुक्रवार रात को अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिला अस्पताल में दोनों को उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दोनों के बयान दर्ज किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें