बिलासपुर को करोड़ों की सौगात दे गए अनुराग ठाकुर
संवाद सहयोगी बिलासपुर वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ि
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को जिला बिलासपुर का एक दिवसीय दौरा किया। उन्होंने दौरे की शुरुआत करीब साढ़े छह करोड़ से विस्तारीकरण होने वाली सदर बिलासपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की कोठी-तरेड़ सड़क मार्ग का शिलान्यास कर की। इसके अलावा उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री राजिंद्र गर्ग की उपस्थिति में घुमारवीं विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भी नई योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किए। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं भी कीं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाने साधे। हालांकि इस दौरान उन्होंने पंजाब प्रांत के राजनीतिक दलों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब प्रांत के राजनीतिक दल देशभर के किसानों को भड़का रहे हैं। क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान हित में किए गए कार्य रास नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में तथा 2014 और 19 के लोकसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में कहा था मंडी एक्ट के बाहर किसानों को अनाज बेचने फसल बेचने की सुविधा प्रदान की जाएगी लेकिन आज कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि क्या कांग्रेस का घोषणापत्र झूठा था या आज की कांग्रेस झूठी है।
इससे पहले बिलासपुर दौरे पर पहुंचे अनुराग ठाकुर का लोगों ने जमकर भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने भानुपल्ली से बिलासपुर लेह-लद्दाख के लिए प्रस्तावित रेलमार्ग के बारे में कहा कि जो तनाव के हालात वर्तमान में भारत व चीन के बीच में उपजे हुए हैं। उससे देश की सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टि से इस बहुउद्देश्यीय रेल मार्ग की उपयोगिता बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इस रेल मार्ग का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है और 20 किलोमीटर तक रेलमार्ग का कार्य आरंभ हो चुका है जबकि इसके आगे 20 किलोमीटर भूभाग का भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है। इस रेलमार्ग के निर्माण के लिए उन्होंने दस वर्ष के दौरान निरंतर कड़ा संघर्ष किया है। इस दौरान सदर के विधायक सुभाष ठाकुर व भाजपा के कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।