लोगों को दी गुणवत्ता वाला दूध पैदा करने की जानकारी
उपतहसील भराड़ी के तहत गांव लौहट में पारस न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड मोगा की ओर से असीस पशु आहार के सौजन्य से एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग पांच गांव के 200 लोगों ने भाग लिया। शिविर में लोगों को टीम में आए डॉ ल
संवाद सहयोगी, भराड़ी : उपतहसील भराड़ी के तहत गांव लौहट में पारस न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड मोगा की ओर से असीस पशु आहार के सौजन्य से एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग पांच गांव के 200 लोगों ने भाग लिया। शिविर में लोगों को टीम में आए डॉ. लखवीर सिंह ने पशु के गर्भधारण के दौरान या गर्भधारण के बाद की बीमारियों के बारे में जानकारी दी तथा उनकी रोकथाम के लिए बताया। ज्यादा समस्या होने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय के डॉक्टर से परामर्श लेने को कहा। डॉक्टर लखवीर ने पशुओं को पेट कीड़े की दवा व धातु का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। फंगस रहित फीड पशु को देने के लिए कहा। दुधारू पशु से लोगों को होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उपचार के लिए पशु को साफ-सुथरा रखने तथा अपने आप को साफ-सुथरा रहने की बात कही।
इस मौके पर योगेश कुमार, विमल कुमार, मनोज शर्मा, निक्का राम शर्मा, अमरनाथ शर्मा, जयपाल, श्याम शर्मा, बिशनदास, प्यारेलाल शर्मा, महिला मंडल प्रधान तारा देवी, ब्रह्मी देवी, माया देवी, प्रीतो, तृप्ता देवी, प्रोमिला, कांता देवी, नीलम कुमारी, चंपा देवी, पवन कुमार, जीत राम जगदीश चंद, भंडारी राम, देव राज, सुनीता देवी, सुंदर राम, विशंभर दास, बिट्टू नंदलाल ठाकुर, इंद्र सिंह, कश्मीर सिंह राजपूत, प्रेम लाल शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।