Move to Jagran APP

सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी विदाई

महिला एवं बाल विकास परियोजना में तीस वर्ष तक बतौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवाएं देने के बाद विमला देवी सेवानिवृत्त हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 06:09 PM (IST)
सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी विदाई
सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी विदाई

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : महिला एवं बाल विकास परियोजना में तीस वर्ष तक बतौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवाएं देने के बाद विमला देवी सेवानिवृत्त हुई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनको विदाई पार्टी दी। विदाई पार्टी का आयोजन पंचायत समिति सदस्य बलवंत कमल की तरफ से अपने घर पर किया गया। विमला देवी ने कहा कि 30 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि मौके पर न तो विभाग की तरफ से कोई अधिकारी पहुंचा और नहीं विभाग की तरफ से कुछ उनको दिया गया। व्यक्तिगत तौर पर आंगनबाड़ी ब्रिट दधोल की कार्यकर्ताओं एवं वृत्त पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने उनको शाल व उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना घुमारवीं वृत्त दधोल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला देवी, ममता, अंजना, संतोष, गायत्री, रीता देवी, निर्मला देवी, अनीता, रीना, गायत्री, अम‌र्त्य देवी, सावित्री, रकिमा मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.