पशुचारा काटते पेड़ से गिरा युवक, टांग टूटी
कोठी पंचायत में पेड़ से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 07:37 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 07:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : कोठी पंचायत में पेड़ से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को घुमारवीं अस्पताल में उपचार के बाद सुंदरनगर अस्पताल ले जाया गया। पंचायत प्रधान सुनीता धीमान ने बताया कि कोठी निवासी कुलदीप शर्मा का बेटा सुशील कुमार पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए चारा काट रहा था। पेड़ से पांव फिसलने से वह नीचे जा गिरा। उसकी टाग की हड्डी टूट गई है। उसे सुंदरनगर के किसी अस्पताल में कराया गया है। सुनीता धीमान ने एसडीएम घुमारवीं से माग की है कि परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए सुशील कुमार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें