Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतेगी भाजपा : नड्डा

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का राजनीतिक अंत नजदीक है। यहा के लोगों

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 09:12 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतेगी भाजपा : नड्डा
पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतेगी भाजपा : नड्डा

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का राजनीतिक अंत नजदीक है। यहा के लोगों ने भाजपा को अंगीकार कर लिया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, क्योंकि ममता बनर्जी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है।

loksabha election banner

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह पंचायत विजयपुर में मतदान करने के बाद अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से कही। नड्डा ने कहा कि उनका हिमाचल आने का कार्यक्रम पिता की तबीयत खराब होना था। अब उनकी तबीयत ठीक है। उन्होंने विजयपुर पंचायत को निíवरोध चुनने पर विधायक जीतराम कटवाल की प्रशसा की और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। भाजपा को विजयश्री का सेहरा बंधवाने के लिए वह चुनाव प्रचार के लिए इस माह के अंतिम सप्ताह केरल जाएंगे। देशभर में हो रहे किसी भी चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर जनता प्रधानमंत्री द्वारा कोविड से बचाव के लिए दिए गए योगदान के लिए आभार प्रकट कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का वार्ता से ही हल होगा। किसी भी समस्या के समाधान के लिए आदोलन रास्ता नहीं है। इस मौके पर विधायक जेआर कटवाल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर मौजूद रहे।

एम्स कोठीपुरा में स्टाफ की नियुक्ति के लिए दिल्ली जाकर करेंगे बात

नड्डा ने कहा कि एम्स कोठीपुरा में जल्द ओपीडी शुरू की जाएगी। स्टाफ की नियुक्ति को लेकर कुछ समस्या है। इस बारे में वह दिल्ली जाकर बात करेंगे। भाजपा विकास और नीतियों के मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। जहा भी चुनाव होंगे वहा के वह अधिकतर दौरे पूरे कर चुके हैं। 21 व 22 जनवरी को वह उत्तर प्रदेश जाएंगे।

देर सायं दिल्ली के लिए हुए रवाना

नड्डा का बुधवार को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम था लेकिन अचानक कार्यकम में फेरबदल होने से वह देर सायं हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ रवाना हुए। यहां से वह मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.