लाडली फाउंडेशन ने खोला तीसरा वितरण केंद्र
मास्क की कमी को पूरा करने के लिए लाडली फाउंडेशन ने अपना तीसरा मास्क निर्माण एवं मास्क निर्माण एवं वितरण केंद्र सदर बिलासपुर मुख्यालय में स्थापित किया है। लाडली फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष शालू ने बताया कि घुमारवीं एवं नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के बाद अब सदर बिलासपुर मुख्यालय
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : मास्क की कमी को पूरा करने के लिए लाडली फाउंडेशन ने तीसरा मास्क निर्माण एवं वितरण केंद्र सदर बिलासपुर मुख्यालय में स्थापित किया है। लाडली फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष शालू ने बताया कि घुमारवीं एवं नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के बाद अब सदर बिलासपुर मुख्यालय में तीसरा वितरण केंद्र स्थापित किया गया है।
प्रतिदिन सैकड़ों मास्क तैयार कर जनता को मुफ्त वितरित किए जा रहे हैं। वर्तमान में स्थिति नाजुक बनी हुई है। राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, धनवंती ठाकुर, रीना ठाकुर (शीतल), सुनीता एवं अनीता की देखरेख में लगभग 21000 मास्क का निर्माण एवं वितरण किया जा चुका है। प्रदेश के विभिन्न लाडली फाउंडेशन की जिला इकाइयों तथा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए हैं।