Move to Jagran APP

2738 किसान 1704 बीघा भूमि पर कर रहे प्राकृतिक खेती

जिला बिलासपुर में 2738 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:25 AM (IST)
2738 किसान 1704 बीघा भूमि पर कर रहे प्राकृतिक खेती
2738 किसान 1704 बीघा भूमि पर कर रहे प्राकृतिक खेती

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : जिले में 2738 किसान 1704 बीघा भूमि पर प्राकृतिक तरीके से खेती कर रहे हैं। विधायक राजेंद्र गर्ग ने यह जानकारी दी। विधायक ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती सामुहिक संवेदना कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आतमा) बिलासपुर ने घुमारवीं में किया। इसमें घुमारवीं क्षेत्र के 450 किसानों ने भाग लिया। विधायक ने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

बताया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के तहत देशी गाय खरीदने पर 50 फीसद अनुदान या अधिकतम 25 हजार रुपये दिए जा रहे है। देशी गाय के रखरखाव के लिए फर्श पक्का करने के लिए आठ हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा है। जिला बिलासपुर में वर्ष 2019-20 में आतमा परियोजना के अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है, जिसमें प्राकृतिक खेती के लिए 82 लाख 57 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कार्यकारी निदेशक कृषि डॉ. राजेश्वर चंदेल ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक प्रदेश में 50 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की योजना बनाई है ताकि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा, कृषि विकास अधिकारी देव राज भारद्वाज, प्रधान शीतल भारद्वाज, उपप्रधान राजेंद्र चंदेल भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.